उत्तराखंडएक्सक्लूसिव न्यूज़

उत्तराखंड की विश्‍व विजेता बेटी को घर लौटने पर मिला ‘स्‍नेह’, तस्‍वीरों और वीडियो में देखें जश्‍न की धूम

महिला क्रिकेट विश्व कप जीतने के बाद स्नेह राणा का देहरादून आगमन पर भव्य स्वागत हुआ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें बधाई दी और 50 लाख रुपये देने की घोषणा की। स्नेह राणा के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने उत्तराखंड का नाम रोशन किया है और वह राज्य की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। राज्य सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए प्रतिबद्ध है।भारत के महिला क्रिकेट विश्व कप जीतने के बाद पहली बार देहरादून एयरपोर्ट पहुंची स्नेह राणा का भव्‍य स्‍वागत हुआ। पहले देहरादून एयरपोर्ट और फ‍िर घर पर ढोल नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया गया।बता दें स्नेह राणा देहरादून के सनौला की रहने वाली हैं। भारतीय महिला क्रिकेट टीम में ऑलराउंडर स्नेह राणा ने प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति से भी टीम के साथ उन्होंने मुलाकात की है। मुख्यमंत्री धामी ने स्नेह राणा को 50 लाख रुपये देने की घोषणा भी की है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्नेह राणा से फोन पर बातचीत कर उन्हें शुभकामनाएं दी थी। उन्होंने स्नेहा राणा से फोन पर बात कर विश्व कप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने और भारतीय महिला क्रिकेट टीम को विजय दिलाने पर शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button