उत्तराखंडएक्सक्लूसिव न्यूज़

लंदन से इंडिया आ रही हूं… महिला ने बैंककर्मी से दोस्ती की और 28 लाख रुपये ठगे

देहरादून में एक बैंककर्मी फेसबुक पर हुई दोस्ती के बाद 28.37 लाख रुपये की ठगी का शिकार हो गया। महिला ने लंदन से भारत आने का झांसा देकर और मुंबई एयरपोर्ट पर फंसने का नाटक रचकर यह ठगी की। पीड़ित ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।फेसबुक पर दोस्ती कर एक महिला ने बैंक कर्मी को विश्वास में लिया। इसके बाद लंदन से भारत घूमने आने की बात कहकर साथियों की मदद से 28.37 लाख रुपये की ठगी कर दी। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने साइबर थाने में तहरीर दी, जिसके बाद अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस को दी तहरीर में क्लेमेनटाउन निवासी सुरेश चंद्र ने बताया कि वह सेंट्रल बैंक में कार्यरत हैं। फेसबुक के माध्यम से लंदन में रहने वाली मारिया विलियमस नाम की महिला से उनकी कुछ समय पहले दोस्ती हुई। बाद में उसने वाट्सएप नंबर मांगा और अपने मोबाइल से बातें करने लगी।शिकायतकर्ता ने बताया कि 27 सितंबर 2025 को महिला ने उन्हें बताया कि वह भारत घूमने आ रही है। महिला ने वाट्सएप नंबर पर टिकट व वीजा भेजा जिससे उसकी बात पर यकीन हो गया कि वह भारत घूमने आ रही रही है। 29 सितंबर को उन्हें एक अज्ञात नंबर से फोन आया जिस पर एक महिला बोल रही थी। फोन करने वाली महिला ने कहा कि वह मुंबई एयरपोर्ट की कर्मचारी बात कर रही है। इसके बाद बात करने के लिए मारिया विलियम्स को फोन दे दिया। मारिया ने कहा कि उसके पास कुछ पोंड्स हैं जोकि भारत की धनराशि के हिसाब से 59 लाख रुपये हो रहे हैं। इसके बाद मारिया ने दूसरी महिला को फोन पकड़ा दिया।महिला ने कहा कि मारिया की कुछ औपचारिकताएं पूरी करनी होगी जिसके बाद इस धनराशि को स्थानांतरित किया जा सकता है। इसके बाद उन्हें दो वाट्सएप नंबर से मैसेज आने लगे। मारिया विलियम्स ने उनसे कहा कि वह समस्या में फंस गई है। कुछ धनराशि इनके बैंक खातों में डाल दो, जिसके बाद बैंक सारा पैसा आपके खाते में भेज देगा। पीड़ित ने बताया कि वह मारिया विलियम्स और मुंबई एयरपोर्ट कर्मचारी की बातों में आ गया।

मारिया विलियम्स व मुंबई एयरपोर्ट कर्मचारी ने उन्हें दो खाता संख्या भेजे जिनमें उन्होंने आरोपितों के कहने पर रकम ट्रांसफर करनी शुरू कर दी। आरोपितों ने विभिन्न चार्ज की बात कहकर 29 सितंबर से आठ अक्टूबर के बीच 28.37 लाख रुपये दोनों खातों में ट्रांसफर कराए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button