उत्तराखंडएक्सक्लूसिव न्यूज़

दर्दनाक हादसा: रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार तीन छात्रों का एक-एक पैर शरीर से कटकर हुआ अलग

सहारनपुर में दिल्ली-देहरादून एलिवेटेड रोड पर रोडवेज बस ने बाइक सवार तीन छात्रों को टक्कर मार दी जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में तीनों छात्रों का एक-एक पैर कट गया। पुलिस ने उन्हें देहरादून अस्पताल में भर्ती कराया और बस को कब्जे में ले लिया। बस चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए। बिहारीगढ़ (सहारनपुर)। दिल्ली-देहरादून एलिवेटेड रोड पर बाइक सवार तीन छात्रों को सामने से तेज गति से आ रही रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों छात्रों का एक-एक पैर कटकर शरीर से अलग हो गया। दुर्घटना के बाद चालक और परिचालक सवारियों से भरी बस को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने तीनों छात्रों गंभीर हालत में देहरादून अस्पताल भिजवा दिया तथा रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया।बुधवार सुबह करीब 11 बजे बाइक पर सवार तीन छात्र एलिवेटेड रोड से डाट मंदिर की ओर जा रहे थे। इसी बीच सामने से तेज गति से आई रोडवेज बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों छात्र काफी दूर जाकर गिरे और लहूलुहान हो गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button