उत्तराखंडएक्सक्लूसिव न्यूज़

देहरादून में पुलिस की घेराबंदी से सकपकाया आरोपी, आव देखा न ताव रिवॉल्वर से खुद को ही मार ली गोली

घेराबंदी के दौरान पुलिस ने आरोपी को सरेंडर करने के लिये कहा लेकिन उसने आत्मघाती कदम उठाते हुए अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में पुलिस की घेराबंदी के दौरान हरियाणा में धोखाधड़ी तथा जालसाजी के मामलों में वांछित एक आरोपी ने रविवार को कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय सिंह ने यहां बताया कि यह घटना तब हुई जब देहरादून, हरिद्वार तथा हरियाणा के जींद जिले की पुलिस की एक संयुक्त टीम ने यहां लक्ष्मणचौक क्षेत्र में एक घर पर दबिश दी जहां आरोपी सुनील कपूर (36) के छिपे होने की सूचना थी। उन्होंने बताया कि कूपर अपने रिश्तेदार के घर पर छुपा हुआ था और पुलिस ने उसे आत्मसमर्पण के लिए कहा था। उन्होंने बताया कि इसी दौरान आरोपी ने कथित तौर पर स्वयं को गोली मार ली ।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button