उत्तराखंडएक्सक्लूसिव न्यूज़

बेमौसम बारिश ने अचानक बढ़ाई ठंडक, तेज बारिश से कार्लीगाड़ में मलबा आने से लोगों में दहशत

देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में मौसम में बदलाव के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। दिन भर बादल छाए रहे और तेज बारिश हुई जिससे ठंड बढ़ गई। कई इलाकों में जलभराव की समस्या भी हुई। कार्लीगाड़ में मलबा आने से लोगों में दहशत है जिसके चलते कुछ परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। मौसम विभाग ने आज भी बारिश की आशंका जताई है।मौसम के बदले मिजाज से दून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में पारे में भारी गिरावट दर्ज की गई है। दिनभर बादल छाये रहने और तीव्र वर्षा के दौर होने से दून में अचानक ठंड महसूस की जाने लगी।

दिनभर में शहर में करीब 14 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जिससे अधिकतम तापमान में सात गिरावट दर्ज की गई। आज भी वर्षा के दौर होने और पारा सामान्य से कम बना रहने के आसार हैं।दून में सोमवार को सुबह से ही घने बादल छाये रहे। शहर से लेकर बाहरी क्षेत्रों में तीव्र वर्षा के दौर हुए। दिनभर हल्की वर्षा और मध्यम हवाएं चलने के साथ ही शाम को दून में गरज-चमक के साथ जोरदार बारिश हुई। जिससे रात को तापमान और नीचे पहुंच गया।दून में शाम को हुई झमाझम बारिश से शहर के कई प्रमुख क्षेत्रों में जलभराव हो गया। करीब एक घंटे की बारिश से गांधी रोड, प्रिंस चौक, दून अस्पताल चौक, कचहरी रोड, हरिद्वार रोड, बुद्धा चौक आदि क्षेत्रों में बारिश का पानी जमा हो गया। नालियां चोक होने से गंदा पानी सड़कों पर बहता रहा। हालांकि, कुछ घंटे बाद स्थिति सामान्य हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button