उत्तराखंडएक्सक्लूसिव न्यूज़
उत्तरकाशी में फिर बरसी आसमानी आफत: बारिश से मातली में दो गदेरे उफनाए, 20 घरों में घुसा पानी और मलबा

बारिश के बाद मातली में दुग्धडेयरी और आंबेडकर भवन के समीप दो बरसाती गदेरों में जलस्तर बढ़ने के कारण वे उफान पर बहने लगे।उत्तरकाशी में डुंडा विकासखंड के मातली गांव में दो गदेरे उफान पर आने के कारण कई घरों में पानी घुस गया। इससे 20 घरों के लोगों ने नजदीकी होटलों में शरण ली। वहीं मलबा आने के कारण गंगोत्री हाईवे भी करीब पांच घंटे बंद रहा। बीआरओ ने मलबा हटाकर हाईवे पर आवाजाही सुचारू की।स्थानीय निवासी अरविंद उनियाल, सुभाष जुयाल, राजपाल पंवार ने बताया कि बीते मंगलवार देर रात हुई बारिश के बाद मातली में दुग्धडेयरी और आंबेडकर भवन के समीप दो बरसाती गदेरों में जलस्तर बढ़ने के कारण वे उफान पर बहने लगे। इससे करीब 20 घरों में पानी और मलबा घुस गया। गदेरे में पानी बढ़ने डरे लोगों ने रतजागा करने के साथ ही घर छोड़कर होटलों में चले गए।




