उत्तराखंडएक्सक्लूसिव न्यूज़
अमर उजाला के वरिष्ठ पत्रकार राकेश खंडूड़ी का निधन, सीएम धामी ने जताया शोक

वरिष्ठ पत्रकार राकेश खंडूड़ी को बायपास सर्जरी के लिए एम्स में भर्ती कराया गया था। सर्जरी के एक दिन बाद आज उनका आकसमिक निधन हो गया।उत्तराखंड के वरिष्ठ पत्रकार और अमर उजाला के स्टेट ब्यूरो चीफ राकेश खंडूड़ी का आज सुबह निधन हो गया। उन्होंने सुबह ऋषिकेश एम्स में अंतिम सांस ली।उनके निधन पर सीएम धामी ने भी शोक जताया। सीएम ने उनके घर जाकर परिवार को ढांढस बंधाया। इसके बाद उनका अंतिम संस्कार हरिद्वार के खड़खड़ी श्मशान घाट पर किया गया।




