उत्तराखंडएक्सक्लूसिव न्यूज़

उत्तराखंड में DM पर भड़के धामी सरकार के मंत्री, हाथ जोड़कर निकले जिलाधिकारी, देखें

उत्तराखंड में मंत्री और डीएम के बीच हुई इस तल्ख बातचीत का वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर लोग इसे प्रदेश में बेलगाम अफसरशाही का उदाहरण बता रहे हैं,उत्तराखंड का हर जिला इस समय आपदा से जूझ रहा है. मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री, और अधिकारी भी ग्राउंड जीरो पर जाकर आपदा के बिगड़े हालातों का जायया ले रहे हैं. इन सबके बीच एक वीडियो सामने आया है, जिसमें धामी सरकार के एक मंत्री जिलाधिकारी को हड़काते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो के सामने आने के बाद कांग्रेस ने सरकार और मंत्रियों की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं.

दरअसल, ये पूरा मामला देहरादून जिले का है. कल (16 सितंबर को) देहरादून शहर और आसपास के इलाकों में भयंकर बाढ़ आई थी. जिले के कई इलाके आपदा से पीड़ित हैं. सभी अधिकारी और मंत्री अपने-अपने क्षेत्र का दौरा कर आपदाग्रस्त क्षेत्रों का हाल जान रहे थे और पीड़ितों से मिल भी रहे थे.इसी दौरान आपदाग्रस्त क्षेत्रों का दौरा करते हुए अचानक कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और देहरादून जिलाधिकारी सविन बंसल का आमना-सामना हो गया. इसके बाद वो जो कुछ हुआ वो मोबाइल में भी कैद हो गया.

हुआ ये कि देहरादून जिलाधिकारी सविन बंसल के सामने आते ही मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि ‘रंग-ढंग ठीक कर दे अपना’. इस पर जिलाधिकारी सविन बंसल ने पूछा कि ‘क्या हुआ’ तो मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि ‘रात को मुख्य सचिव ने फोन उठा लिया, गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर ने फोन उठा लिया. एसडीएम ने फोन उठा लिया, लेकिन जब मैंने सुबह मुख्यमंत्री के यहां फोन किया, तब साहब ने फोन उठाया’. इसके बाद जिलाधिकारी सविन बंसल ने मंत्री गणेश जोशी को नमस्ते किया और बिना कुछ कहे वहां से चले गए.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button