उत्तराखंडएक्सक्लूसिव न्यूज़

पहाड़ों में भारी बारिश की चेतावनी, देहरादून, उत्तरकाशी समेत कुछ जिलों के लिए येलो अलर्ट

उत्तराखंड में 23 अगस्त तक तेज दौर की बारिश होने की संभावना है। ऐसे में लोगों को बारिश से फिलहाल राहत मिलने के आसार नहीं है।उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में आज (बुधवार) भी तेज दौर की बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून समेत उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में भारी से भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।जबकि मैदानी इलाकों में बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश के आसार हैं। आने वाले दिनों की बात करें तो 23 अगस्त तक प्रदेशभर में तेज दौर की बारिश होने की संभावना है। खासकर पर्वतीय इलाकों में तेज दौर की बारिश हो सकती है।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button