उत्तराखंडएक्सक्लूसिव न्यूज़

 दशहरे पर रावण दहन से पहले निकाली जाएगी भव्य शोभायात्रा,  परेड ग्राउंड में जलेगा 121 फीट का रावण

दशहरे पर परेड ग्राउंड में 121 फीट का रावण जलेगा। बन्नू बिरादरी की ओर से आयोजन होगा। शाम 6:05 बजे रावण दहन होगा।परेड ग्राउंड में दशहरे पर रावण दहन से पहले भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा के बाद परेड ग्राउंड में 121 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन होगा। इसके साथ ही कुंभकर्ण, मेघनाथ और लंका का भी दहन होगा।

मंगलवार को त्यागी रोड स्थित एक होटल में बन्नू बिरादरी दशहरा कमेटी की ओर से प्रेसवार्ता की गई। प्रधान संतोख सिंह नागपाल ने बताया कि कमेटी इस बार 78वां दशहरा महापर्व मना रही है। दो अक्तूबर से शाम 6:05 बजे 121 फीट रावण के पुतले का दहन होगा। इससे पहले शाम पांच बजे 70 फीट मेघनाथ, 75 फीट कुंभकर्ण और 45 फीट की लंका का दहन होगा। इसके लिए भव्य लाइटिंग भी की जाएगी।वहीं, इससे पहले दोपहर दो बजे कालिका मंदिर स्थित श्री गोपीनाथ मंदिर से शोभायात्रा शुरू होगी। अगले दिन तीन अक्तूबर को भरत-मिलाप कार्यक्रम भी होगा। इस मौके पर हरीश डोरा, अमित कपूर, प्रेम भाटिया, संजय चांदना, संजीव विरमानी, अमित भाटिया आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button