उत्तराखंडएक्सक्लूसिव न्यूज़

सीएम धामी ने युवाओं को किया प्रेरित, बोले- राज्य में भर्ती परीक्षाएं आगे भी निरंतर रहेंगी जारी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि राज्य में भर्ती परीक्षाएं लगातार जारी रहेंगी। उन्होंने पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने की बात कही। मुख्यमंत्री ने युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने और विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। सरकार युवाओं को हर संभव सहायता प्रदान करेगी।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य गठन के बाद उनके कार्यकाल से पहले तक राज्य के युवाओं को जितनी सरकारी नौकरी प्राप्त हुईं, उससे दोगुना नौकरी युवाओं को पिछले साढ़े चार साल में प्राप्त हुई है। उन्होंने बताया कि अभी तक यह आंकड़ा 25 हजार से अधिक था, मंगलवार को 1456 युवाओं को सहायक अध्यापक एवं समीक्षा अधिकारी के रूप में नियुक्ति मिलने के बाद यह आंकड़ा साढ़े 26 हजार से ऊपर पहुंच गया है।उन्होंने कहा कि आगे भी भर्ती परीक्षाएं निरंतर इसी प्रकार जारी रहेंगी। युवाओं को कड़ी मेहनत से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करनी है। शुचिता और आदर्श परीक्षा व्यवस्था बनाना सरकार का काम है। किसी युवा को चिंता करने की जरूरत नहीं है।मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दून मेडिकल कालेज पटेलनगर में लोक सेवा आयोग के माध्यम से चयनित समीक्षा अधिकारी एवं सहायक समीक्षा अधिकारी और उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) के माध्यम से चयनित सहायक अध्यापक (एलटी) को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस अवसर पर राज्यसभा सदस्य एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, विधायक विनोद चमोली, सचिव शिक्षा रविनाथ रमन, दीपेंद्र चौधरी, निदेशक एससीईआरटी बंदना गर्ब्याल, निदेशक माध्यमिक डा. मुकुल कुमार सती मौजूद रहे।नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में शिक्षा मंत्री डा धन सिंह रावत ने कहा कि एलटी शिक्षकों की नियुक्ति रिक्त पदों के सापेक्ष हुई है। इसलिए किसी भी विद्यालय में पूर्व से कार्यरत अतिथि शिक्षक को नहीं हटाया जाएगा। हालांकि, कुमाऊं से कुछ विद्यालयों में नई नियुक्ति पाने वाले एलटी शिक्षकों के कारण अतिथि शिक्षक प्रभावित हो रहे हैं।

इसकी उन्होंने शिकायत भी शिक्षा मंत्री को भेजनी शुरू कर दी है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि जिन युवाओं को मौके पर नियुक्ति पत्र नहीं मिले उनमें से कुमाऊं मंडल के युवाओं को नैनीताल और गढ़वाल मंडल के युवाओं को श्रीनगर गढ़वाल में प्रदान किए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button