उत्तराखंडएक्सक्लूसिव न्यूज़

त्योहारों के मद्देनज़र देहरादून अलर्ट, धनतेरस व दीपावली पर 20 जगहों पर दमकल वाहन रहेंगे तैनात

त्योहारों के मद्देनज़र, जनपद के संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में दमकल गाड़ियां तैनात की जाएंगी। शहर के विस्तार को देखते हुए, एक नया सब-स्टेशन खोलने के लिए भूमि की तलाश जारी है। वाहनों की कमी को पूरा करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है, जिससे दमकल विभाग की कार्यक्षमता में सुधार हो सके।सोबन सिंह गुसांई, देहरादून। धनतेरस व दीपावली पर आग की घटनाओं को देखते हुए जनपद में संवेदनशील 20 स्थानों पर फायर दमकल तैनात किए जाएंगे। फायर स्टेशन व सब फायर स्टेशनों की में कर्मचारियों की कमी को देखते हुए छुट्टियों पर रोक लगा दी गई है। केवल आकस्मिक स्थिति में ही छुट्टियां दी जा रही हैं। सभी कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि त्यौहारों के मद्देनजर वह अपने-अपने स्टेशनों पर ही रहेंगे। वहीं वाहनों की कमी होने पर ओएनजीसी व अन्य संस्थानों से विभाग सहयोग ले सकता है।

जनपद में 20 लाख आबादी पर छोटे-बड़े वाहन मिलाकर कुल 30 वाहन उपलब्ध हैं। इनमें से 06 छोटे मिनी हाई प्रेशर व सात बाइक शामिल हैं। इनमें से आग बुझाने वाले सबसे सक्षम फायर टेंडर सिर्फ नौ ही हैं। कुछ समय पहले शुरू हुए डोईवाला फायर स्टेशन में तो फायर टेंडर तक नहीं है। यहां पर केवल फोम टेंडर के भरोसे चल रहे हैं। दीपावली का त्यौहार नजदीक है, ऐसे में यदि कहीं बड़ी घटना घटती है तो मुश्किल खड़ी हो सकती है।जनपद में फायर स्टेशनों की संख्या सात है, जोकि आबादी के हिसाब से काफी कम है। ऐसे में देहरादून में सब फायर स्टेशन खोलने की कवायद शुरू कर दी गई है। अग्निशमन विभाग की ओर से सब फायर स्टेशन खोलने के लिए पत्राचार किया गया था।शासन से अनुमति मिलने के बाद अब जगह की तलाश शुरू कर दी गई है। चार विभिन्न स्थानों पर जमीनें देखी जा रही है, ताकि जल्द से जल्द सब फायर स्टेशन खोला जा सके। क्षेत्रफल के हिसाब से देहरादून कई किलोमीटर में फैल चुका है। एक मात्र फायर स्टेशन होने व जाम लगने के कारण रिस्पांस टाइम सही नहीं हो पा रहा है। घटनास्थल पर जब तक फायर ब्रिगेड की टीम पहुंचती है तब तक काफी नुकसान हो चुका होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button