उत्तराखंडएक्सक्लूसिव न्यूज़

समर्थकों के साथ मुख्यमंत्री आवास कूच करने निकले यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल ने समर्थकों के साथ देहरादून में प्रदर्शन किया जिसमें विधानसभा क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाया गया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोका और कई को गिरफ्तार किया। डोभाल ने सरकार पर यमुनोत्री की उपेक्षा और कानून व्यवस्था की विफलता का आरोप लगाया। पुलिस मुख्यमंत्री आवास कूच को लेकर सतर्क रही।विधानसभा क्षेत्र की उपेक्षा और लचर कानून व्यवस्था के विरोध में यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में उनके समर्थकों ने मुख्यमंत्री आवास कूच किया।

पुलिस ने हाथीबड़कला में बैरिकेड लगाकर उन्हें रोका तो कई समर्थक पुलिस की बस के नीचे लेट गए। बड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने उन्हें उठाया और विधायक सहित 200 समर्थकों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद कुछ समर्थकों को रेंजर्स ग्राउंड, जबकि विधायक व अन्य लोगों को रिजर्व पुलिस लाइन ले जाकर छोड़ा।

सोमवार को यमुनोत्री के विधायक अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ देहरादून पहुंचे। उन्होंने रेंजर्स ग्राउंड से मुख्यमंत्री आवास के लिए कूच किया। विधायक के साथ करीब 900 समर्थक थे। करीब दो बजे उन्होंने परेड ग्राउंड से पैदल कूच किया, जिसके बाद करीब तीन बजे पुलिस ने उन्हें हाथीबड़कला में बैरिकेड लगाकर रोक दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button