उत्तराखंडएक्सक्लूसिव न्यूज़

 कट्टे में भरकर चाय बागान में फेंकी लड़की की लाश, मुंह से निकल रहा था खून और शरीर में खरोंच के निशान

देहरादून के प्रेमनगर में श्यामपुर आदर्श विहार के पास चाय बागान में एक युवती का शव प्लास्टिक के कट्टे में बंद मिला। युवती के शरीर पर चोट के निशान नहीं हैं लेकिन मुंह से खून निकल रहा है और हाथ-पांव में खरोंचें हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।प्रेमनगर श्यामपुर आदर्श विहार के पास चाय बागान में एक युवती का शव मिला। शव को प्लास्टिक कट्टे के अंदर बंद करके फेंका गया है।

मृतक के शरीर पर बड़ी चोट के निशान नहीं हैं लेकिन मुंह से खून निकल रहा है और हाथ व पांव में खरोंच लगी हैं। घटना की सूचना पाकर प्रेमनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।बताया जा रहा कि कुछ लोग चाय बागान से गुजर रहे थे, उन्होंने प्लास्टिक कट्टे को देखा। शक होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस की देखरेख में कट्टा खोला गया तो उसमें से युवती का शव निकला। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button