एक्सक्लूसिव न्यूज़देश विदेश
आंध्र प्रदेश में तीन माओवादी मारे गए; शराब मामले में YSRCP के पूर्व विधायक को बंगलूरू एयरपोर्ट पर रोका

आंध्र प्रदेश पुलिस ने तलाशी अभियान के दौरान तीन माओवादियों को मार गिराया। पुलिस ने बताया कि अल्लूरी सीताराम राजू जिले में तलाशी अभियान के दौरान कार्रवाई की गई। एसपी ने बताया कि आंध्र-ओडिशा सीमा (एओबी) में माओवादियों के एओबीएसजेडसी (आंध्र ओडिशा सीमा विशेष क्षेत्रीय समिति) सचिव उदय और पूर्वी डिवीजन सचिव अरुणा एक अन्य कैडर के साथ मारे गए।शराब मामले में वाईएसआरसीपी के पूर्व विधायक चेवीरेड्डी भास्कर रेड्डी को बंगलूरू हवाई अड्डे पर रोका गया। वे बंगलूरु से कोलंबो (श्रीलंका) जा रहे थे। हवाई अड्डे पर आव्रजन अधिकारियों ने उन्हें रोक लिया। उनके साथ आरोपी वेंकटेश नायडू को भी गिरफ्तार किया गया। दोनों को विजयवाड़ा में एसआईटी कार्यालय ले जाया गया। अधिकारी बुधवार दोपहर को उन्हें एसीबी अदालत में पेश कर सकते हैं।