उत्तराखंडएक्सक्लूसिव न्यूज़

 देहरादून आपदा में अब भी 13 लोग लापता, 27 लोगों के शव बरामद

देहरादून में अतिवृष्टि से प्रभावित इलाकों में 13 लोग अभी भी लापता हैं जिनकी खोज जारी है। अब तक 27 शव बरामद हुए हैं। सहस्रधारा और कार्लीगाड में बादल फटने से 11 लोग और प्रेमनगर में टोंस नदी में बहने से दो लोग लापता हैं। 168 आपदा प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। सोमवार रात आई आपदा के कारण कई संपर्क मार्ग टूटे हुए हैं।सहस्रधारा और इससे सटे कार्लीगाड में बादल फटने की घटना के बाद से 11 लोग लापता हैं, जबकि प्रेमनगर में टोंस नदी में बहे दो लोग लापता है। कार्लीगाड, सहस्रधारा समेत विभिन्न क्षेत्रों से 168 आपदा प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर दिया गया है।देहरादून: नयागांव स्थित परवल में ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ बहे दो अन्य के शव बरामद कर लिए गए हैं। खुशहालपुर से एसडीआरएफ की टीम ने सर्चिंग के दौरान महिला का शव बरामद किया। परवल क्षेत्र में एक ट्रेक्टर ट्रॉली पर सवार लोगों के बहने की घटना में लापता व्यक्तियों की सर्चिंग की जा रही है। एसडीआरएफ की टीम ने शुक्रवार को एक महिला का शव बरामद किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button