ऋषिकेश में MDDA की बड़ी कार्रवाई: अवैध निर्माण सील, उपाध्यक्ष की चेतावनी- ‘बिना स्वीकृति ना बने कोई बिल्डिंग

मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने ऋषिकेश में अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक इमारत को सील कर दिया। उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि बिना स्वीकृति निर्माण करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने नागरिकों को निर्माण से पहले एमडीडीए से अनुमति लेने की चेतावनी दी है। प्राधिकरण ने कई अवैध निर्माणों की सूची बनाई है जिन पर जल्द ही कार्रवाई होगी। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने सोमवार को ऋषिकेश में अवैध निर्माण पर कड़ा प्रहार करते हुए एक बहुमंजिला भवन सील कर दिया। यह कार्रवाई भुवन रावत कि ओर से निर्मल बाग, ब्लॉक–बी में किए जा रहे अवैध निर्माण पर की गई।सोमवार को प्राधिकरण की टीम ने मौके पर पहुंचते ही भवन की पड़ताल की और फिर सील लगाने की औपचारिकताएं पूरी कीं। कार्रवाई के दौरान सहायक अभियंता शशांक सक्सेना, अवर अभियंता मनीष डिमरी, अमित भारद्वाज, सुपरवाइज़र बीरेंद्र खंडूरी, सतीश कुमार समेत पुलिस बल मौजूद रहा।




