उत्तराखंडएक्सक्लूसिव न्यूज़

 दून में बनेंगे तीन नए बिजलीघर, जमीन तलाश रहा निगम

दून में कई जगह बिजली का लोड बढ़ रहा है। ऐसे में अब उन जगहों को चिह्नित किया गया है, जहां बिजली का अधिक लोड बढ़ा है। विभाग ने ऐसी तीन जगहों को चिह्नित कर अब यहां नए बिजलीघर बनाने का प्रस्ताव भेजा है। इसके लिए जमीन भी तलाशी जा रही है। दावा है कि जमीन मिलते ही नए बिजलीघर बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। इससे हजारों की आबादी को लाभ होगा।आबादी बढ़ने से अब शहर में कुछ जगहों पर बिजली का लोड भी बढ़ रहा है। ऐसे में अब ऊर्जा निगम शहर के मोहब्बेवाला, ट्रांसपोर्ट नगर और आढ़त बाजार में नए बिजलीघर बनाने जा रहा है। इसके लिए विभाग ने प्रस्ताव भी भेज दिया है। इनके लिए कुछ जगह पर जमीन भी देख ली गई है। आढ़त बाजार में नया बिजलीघर बनने से कारगी, पथरीबाग और निरंजनपुर में भी लोड कम होगा। इसके अलावा मोहब्बेवाला और ट्रांसपोर्ट नगर के आसपास के क्षेत्रों में भी बिजली का लोड कम होगा। विभाग ने इन तीनों जगहों पर 25 एमवीए के बिजलीघर बनाने का प्रस्ताव भेजा हुआ है। अधीक्षण अभियंता राहुल जैन ने बताया कि तीन नए बिजलीघर बनाने का प्रस्ताव भेजा गया है। इसके लिए जमीन तलाशी जा रही है। कुछ जगह पर जमीन देखी गई है।I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button