उत्तराखंडएक्सक्लूसिव न्यूज़

उत्तरकाशी आपदा: कंट्रोल रूम में डटे सीएम धामी, राहत-बचाव कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता पर करने के दिए निर्देश

सीएम ने बंद सड़क मार्ग को जल्द खोलने को कहा है। जहां तक सड़क मार्ग अवरुद्ध हैं, वहां हेलिकाप्टर के माध्यम से पहुंच बनाने के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धराली-हर्षिल में चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों और सभी जिलों में आपदा तैयारियों को लेकर बुधवार देर शाम भी उत्तरकाशी के कंट्रोल रूम में समीक्षा की। उन्होंने आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता पर करने और प्रभावितों को भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहायता और अन्य आवश्यक सामग्री जल्द उपलब्ध कराने कराने के निर्देश दिए।सीएम ने बंद सड़क मार्ग को जल्द खोलने को कहा है। जहां तक सड़क मार्ग अवरुद्ध हैं, वहां हेलिकाप्टर के माध्यम से पहुंच बनाने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग को पर्याप्त दवाइयों और चिकित्सा टीमों की उपलब्धता बनाए रखने और बिजली, पानी और मोबाइल नेटवर्क जैसी आवश्यक सेवाओं को तत्काल बहाल करने के भी निर्देश दिए है।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button