UKSSSC Paper Leak: नकल जिहाद के षड्यंत्र को किया जायेगा नेस्तानाबूत, साजिशकर्ताओं पर होगी कार्रवाई

भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि धामी सरकार नकल जिहाद को नष्ट करने के लिए प्रतिबद्ध है और साजिशकर्ताओं को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि युवाओं को भड़काने के लिए नकल जिहाद का सहारा लिया जा रहा है जिस पर सरकार सतर्क है। दुष्यंत गौतम ने कहा सीएम धामी युवाओं के हितैषी हैं। उन्हें न्याय मिलेगा। विपक्ष सीएम धामी को श्रेय न मिले इसलिए षड्यंत्र रच रहा है। देहरादून। भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि विकास मे बाधक नकल जिहाद को नेस्तानाबूत करने के लिए धामी सरकार प्रतिबद्ध है। भट्ट ने कहा कि साजिश मे लगे किसी को भी बख्सा नहीं जायेगा। युवाओं को भड़काने के लिए नकल जिहाद का स्वरूप दिया जा रहा है, जिस पर पार्टी संगठन और सरकार सतर्क है।बीजेपी प्रदेश संगठनात्मक कार्यशाला दौरान पत्रकारों के सवालों के जवाब मे भट्ट ने कहा कि परीक्षा प्रारंभ होने के आधे घंटे के पश्चात जो वातावरण तैयार किया गया वह गहरी साजिश है। उन्होंने कहा कि यह परीक्षा केंद्र संचालित करने वाले इंस्टीट्यूट की छवि को भी धूमिल करने की कोशिश है। उन्होंने कहा कि इस साजिश की पुलिस जांच कर रही है और दूध का दूध तथा पानी का पानी साबित हो जायेगा।




