उत्तराखंडएक्सक्लूसिव न्यूज़

देहरादून में तेजी से फैल रहा ठगों का जाल, पांच को बनाया कंगाल

उत्‍तराखंड की राजधानी देहरादून में इन दिनों साइबर ठगी के मामले काफी बढ़ रहे हैं । पांच लोगों को 18.82 लाख रुपये की ठगी हुई। ठगों ने गूगल से नंबर लेकर सेना का अधिकारी बनकर टेलीग्राम पर निवेश का झांसा देकर और ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर लोगों को लूटा। पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। देहरादून। साइबर ठगों का जाल तेजी से फैल रहा है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग ठगी के शिकार हो रहे हैं। राजधानी में पांच लोगों को ठगी का शिकार बनाते हुए ठगों ने 18.82 लाख रुपये की साइबर ठगी कर दी। पहली शिकायत में तुनवाला निवासी बलवीर नेगी ने बताया कि उन्होंने खाते संबंधी जानकारी के लिए गूगल से नंबर लेकर फोन किया।

अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर योनो एप डाउनलोड करने को कहा। इसके बाद उन्हें एक लिंक भेजा जिसमें खाते संबंधी पूरी डिटेल भरने को कहा गया। नौ सितंबर को उनके खाते से 6.62 लाख रुपये निकाल लिए। इस मामले में रायपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button