उत्तराखंडएक्सक्लूसिव न्यूज़

उत्तराखंड में दीपावली से पहले जारी होगी कांग्रेस के नये जिलाध्यक्षों की सूची, दिल्ली में हो रहा विचार-विमर्श

उत्तराखंड कांग्रेस दीपावली से पहले नए जिलाध्यक्षों की सूची जारी करने की तैयारी कर रही है। पार्टी संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया जा रहा है। नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा। पार्टी सूत्रों के अनुसार, घोषणा दीपावली से पहले कर दी जाएगी। कांग्रेस का लक्ष्य है कि नए जिलाध्यक्षों के आने से पार्टी संगठन और अधिक मजबूत होगा।उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का संगठन नए तेवर में दिखाई देगा। प्रदेश में पार्टी के 27 सांगठनिक जिलों में अधिकतर में नये जिलाध्यक्षों की तैनाती की जाएगी। पार्टी हाईकमान इस बार अपनी प्राथमिकताओं के आधार पर जिलाध्यक्षों से परिवर्तन की शुरुआत कर रहा है।

बुधवार को नई दिल्ली में प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के साथ जिलाध्यक्षों की नयी सूची को लेकर मंथन किया गया। दीपावली से पहले नये जिलाध्यक्षों की सूची जारी हो सकती है। सूची में महिलाओं के साथ ही अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग के साथ ही अल्पसंख्यकों को भी जगह मिलेगी।अगले विधानसभा चुनाव में प्रदेश की सत्ता के लिए कांग्रेस कड़ी चुनौती पेश करने की तैयारी में है। संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत पार्टी हाईकमान ने उत्तराखंड को अपनी प्राथमिकता वाले राज्यों में सम्मिलित किया है।

इसके दृष्टिगत सांगठनिक जिलों को सबसे पहले मजबूत किया जा रहा है। इनमें नये जिलाध्यक्षों की तैनाती के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई। ये पर्यवेक्षक अपनी रिपोर्ट हाईकमान को सौंप चुके हैं। इस रिपोर्ट के आधार पर अब नये जिलाध्यक्षों की सूची जारी होनी है।

नयी सूची जारी करने से पहले कांग्रेस नेतृत्व की पहल पर प्रदेश के लगभग समस्त वरिष्ठ नेताओं को बुधवार को दिल्ली बुलाया गया। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल एवं उत्तराखंड प्रभारी व सांसद कुमारी सैलजा के साथ केंद्रीय पर्यवेक्षकों एवं प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई। बैठक में संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत किए जा रहे बदलाव को लेकर विचार-विमर्श हुआ।नये जिलाध्यक्षों की नियुक्ति में वरिष्ठ नेताओं का फीडबैक लिया गया। उनके साथ अलग-अलग भी वार्ता की गई। बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह एवं गणेश गोदियाल सम्मिलित हुए।

जिलाध्यक्षों की नयी टीम में महिलाओं, अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक समुदाय के साथ ही क्षेत्रीय व सामाजिक समीकरण का विशेष ध्यान रखा जाएगा। पार्टी हर वर्ग से प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के पक्ष में है। वरिष्ठ नेताओं से फीडबैक लेने के बाद दीपावली से पहले नयी सूची जारी करने की तैयारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button