उत्तराखंड में सीरियल किलर पशुओं और लोगों को बना रहा निशाना, रात भर जागते रहो की आवाज सुनाई दे रही

उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदाओं के साथ-साथ अब वन्यजीवों का भी आतंक बढ़ता जा रहा है। कहीं पर बाघ, गुलदार तो कहीं भालू लोगों के लिए आफत बने हुए हैं। पौड़ी क्षेत्र में एक भालू ने 36 पशुओं का शिकार कर दिया। इस सीरियल किलर से दहशत में आ गए हैं।उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदाओं के साथ-साथ वन्यजीवों से भी लोग त्रस्त हो गए हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में गुलदार, बाघ और भालू लोगों की जान के दुश्मन बने हुए हैं। इतना ही नहीं लोगों के साथ-साथ उनके पशुओं को भी जंगली जानवर मार रहे हैं। रुद्रप्रयाग के बाद अब पौड़ी के पैठाणी में रात भर जागते रहो की आवाज सुनाई दे रही है।
पौड़ी के पैठाणी और कल्जीखाल में इन दिनों एक सीरियल किलर का आतंक छाया हुआ है। जिसकी वजह से ग्रामीण रतजगा करने के लिए मजबूर हैं, क्योंकि यह सीरियल किलर पालतू पशुओं को अपने शिकार बन रहा है। इस सीरियल किलर ने पैठाणी में अब तक 36 जानवरों को मार दिया है।




