तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार की मौत, तीन घायल

खानपुर में एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी जिससे स्कूटी सवार पंकज शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। उनके बच्चे और साला गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने ट्रक मालिक और अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।खानपुर। तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, उसकी पुत्री, पुत्र और साला गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक मालिक और अज्ञात चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) की आदर्श कालोनी निवासी अंकित शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका भाई पंकज शर्मा अपनी ससुराल लक्सर सिमली से लौट रहा था। सात सितंबर की शाम को वह स्कूटी पर अपने पुत्र ऋषि भारद्वाज, पुत्री शगुन भारद्वाज और साला हरिशंकर के साथ मुजफ्फरनगर स्थित घर जा रहा




