रूमर्ड गर्लफ्रेंड आरजे महवश के साथ दिखे युजवेंद्र चहल, पैपराजी की आंखों से बच निकले क्रिकेटर

हाल ही में भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और आरजे महवश को एक साथ देखा गया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड आरजे महवश को आईपीएल फाइनल के बाद एक बार फिर से साथ देखा गया है। डेटिंग की अफवाहों के बीच इन दोनों का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें चहल पैपराजी की नजर से बचते नजर आ रहे हैं। आइए देखते हैं क्या है वायरल वीडियो। पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच आईपीएल फाइनल के बाद भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल को एयरपोर्ट पर देखा गया है। वहीं चहल के पीछे उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड आरजे महवश को भी आते हुए देखा जा सकता है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में चहल और महवश को साथ देखा जा रहा हैं, लेकिन जब चहल को अहसास हुआ कि फोटोग्राफर उनकी तस्वीरें ले रहे हैं तो वो उनसे बचते हुए आगे चले जाते हैं। हालांकि, महवश शांत रहीं और फोटोग्राफर्स के सामने मुस्कुराती हुईं नजर आईं।