Rishikesh News: मुंबई से देहरादून आ रही फ्लाइट दिल्ली हुई डायवर्ट

जौलीग्रांट। मौसम खराब होने की वजह से रविवार को कई हवाई उड़ानें प्रभावित हुईं। तेज बारिश के बीच मुंबई से देहरादून आ रही इंडिगो की एक उड़ान को दिल्ली डायवर्ट कर दिया गया। वहीं इसी वक्त इंडिगो की हैदराबाद से आ रही दूसरी उड़ान को भी आसमान में चक्कर काटते हुए उतरने के लिए इंतजार करना पड़ा।
इंडिगो की मुंबई वाली उड़ान को सुबह 11:05 बजे एयरपोर्ट पहुंचना था। लेकिन जैसे ही यह उड़ान एयरपोर्ट से कुछ दूरी पर पहुंची। उस वक्त एयरपोर्ट क्षेत्र में तेज बारिश हो रही थी। जिसके बाद आसमान में काफी देर तक चक्कर लगाने के लिए बाद इस उड़ान को दिल्ली के लिए डायवर्ट कर दिया गया। इंडिगो की दूसरी हैदराबाद वाली उड़ान को 11:15 बजे पहुंचना था। लेकिन खराब मौसम के कारण यह उड़ान आसमान में काफी चक्कर लगाने के बाद 11:35 बजे उतरी। उधर स्पाइसजेट अहमदाबाद दोपहर 1:10 बजे के स्थान पर 1:55 बजे पहुची। एयर इंडिया मुंबई 2:20 के स्थान पर 2:46 पहुंची। इंडिगो दिल्ली शाम 3:55 के स्थान पर 5:04 पहुंची। इंडिगो पुणे शाम 5:05 बजे के स्थान पर 5:50 बजे आई।