उत्तराखंडएक्सक्लूसिव न्यूज़
Rishikesh News: वाहन की टक्कर से अज्ञात व्यक्ति की मौत

थाना मुनिकीरेती क्षेत्र अंतर्गत पीडब्ल्यूडी तिराहे पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। थाना मुनिकीरेती प्रभारी प्रदीप सिंह चौहान ने बताया कि शनिवार की रात 10:30 बजे सूचना प्राप्त हुई कि लोनिवि तिराहे पर एक व्यक्ति सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। किसी अज्ञात वाहन ने व्यक्ति को टक्कर मारी थी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवा दिया है और उसकी पहचान का प्रयास जारी हैं। मृतक की उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष है। शरीर पर सफेद रंग की कमीज, सफेद पैंट है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।