उत्तराखंडएक्सक्लूसिव न्यूज़

उत्तराखंड में 115 वर्षों के बाद मिली दुर्लभ प्रजाती की बीटल, संग्राहालय में किया संरक्षित

दुर्लभ प्रजाति की चेफर फल बीटल (प्रोटेटिया एल्बोगुटाटा) की प्रजाति 115 साल बाद उत्तराखंड में रिपोर्ट की गई है। कुमाऊं विश्वविद्यालय के जंतु विज्ञान विभाग के प्राध्यापक और विद्यार्थी को यह सफलता मिली है।दुर्लभ प्रजाति की चेफर फल बीटल (प्रोटेटिया एल्बोगुटाटा) की प्रजाति 115 साल बाद उत्तराखंड में रिपोर्ट की गई है। कुमाऊं विश्वविद्यालय के जंतु विज्ञान विभाग के प्राध्यापक और विद्यार्थी को यह सफलता मिली है। विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. मनोज कुमार आर्य के अनुसार चेफर फल प्रजाति के इस बीटल को सर्वप्रथम ब्रिटिश वैज्ञानिक पैरो ने 1910 में फोना ऑफ ब्रिटिश इंडिया में प्रकाशित करने के साथ इसकी आकृतिक विशेषता व देहरादून क्षेत्र में वितरण का जिक्र किया था। इसके बाद से प्राणी सर्वेक्षण संस्थान के सभी कीट वैज्ञानिकों की ओर से वैज्ञानिक पैरो की रिपोर्ट को ही अब तक कीट जैव विविधता दस्तावेजीकरण के रूप में मान्य किया जाता रहा है। तब से लेकर वर्तमान तक इस बीटल की उपस्थिति का कोई भी साक्ष्य या प्रमाण उत्तराखंड में नहीं मिला था। इस बीटल को डीएसबी परिसर के जंतु विज्ञान विभाग के संग्रहालय में संरक्षित किया गया है। एल्वो यानि सफेद और गुटाटा यानी चित्तीदार से इस प्रजाति को यह नाम मिला। डॉ. मनोज जुलाई में एमएससी जंतु विज्ञान विभाग के विद्यार्थियों के साथ गौलापार और चोरगलिया से सटे जंगलों में कीट विविधता पर सर्वे कर रहे थे। इस बीच एमएससी की छात्रा मान्या विष्ट ने मोबाइल से इस चेफर फल बीटल का चित्र लिया। डॉ. मनोज ने जैव विविधता प्रयोगशाला में और इसकी मोरफोटैक्सनोमी पर शोध कार्य करने के उपरांत प्रमाणित किया कि यह चेफर फल बीटल है। प्रतिष्ठित “जू प्रिंट जरनल” ने इस खोज व शोध को स्वीकृत करते हुए प्रकाशित करने के लिए अपनी स्वीकार्यता प्रदान की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button