100 करोड़ी बनी ‘रेड 2’, जानिए ‘केसरी 2’ सहित अन्य फिल्मों का हाल

अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ ने शुक्रवार को 100 करोड़ का कलेक्शन पूरा कर लिया। वहीं, अक्षय कुमार की ‘केसरी 2’ की कमाई में लगातार गिरावट जारी है। जानिए अन्य फिल्मों का कलेक्शनअजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ ने शुक्रवार को 100 करोड़ का कलेक्शन पूरा कर लिया। वहीं, अक्षय कुमार की ‘केसरी 2’ की कमाई में लगातार गिरावट जारी है। दक्षिण भारतीय फिल्म ‘हिट 3’ भी शुक्रवार को कुछ खास कलेक्शन नहीं कर पाई है। जानते हैं किस फिल्म ने शुक्रवार को कितना कलेक्शन किया…
रेड 2
शुक्रवार को कमाई में बढ़त हासिल करते हुए ‘रेड 2’ ने 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया है। फिल्म ने यह आंकड़ा रिलीज के नौवें दिन छुआ है। इसी के साथ अजय देवगन की एक और फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है। फिल्म ने शुक्रवार को 5.16 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
रेड 2’ का कुल कलेक्शन
‘रेड 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर 19.25 करोड़ कलेक्शन के साथ अपनी शुरुआत की। पहले सप्ताह में फिल्म ने 95.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। अब रिलीज के नौवें दिन फिल्म ने 100.94 करोड़ रुपये का कारोबार पूरा कर लिया है।