Model Sheetal Murder: पहली बार कहां मिले सुनील और शीतल, लिवइन में रहे; क्यों हुआ ब्रेकअप, हत्यारे ने खोले राज!

हरियाणवी मॉडल शीतल उर्फ सिम्मी चौधरी में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। सुनील ने दो दिन के रिमांड में कई खुलासे किए हैं। सुनील से दूरी बनाकर शीतल विशार के करीब आ गई थी।सुनील शीतल से विशाल से दूर रहने के लिए कहता था, लेकिन वह नहीं मानी। आरोपी सुनील इससे खिन्न होकर उसकी हत्या की साजिश रचने लगा था।हरियाणवी मॉडल शीतल उर्फ सिम्मी चौधरी की हत्या में आरोपी होटल मालिक सुनील ने दो दिन के रिमांड में कई खुलासे किए हैं। आरोपी ने हत्या की साजिश रचने से पहले शीतल पर वापस आने का दबाव बनाया था। वह लगातार उसे विशाल से दूर रहने के लिए कहता था लेकिन शीतल उर्फ सिम्मी ने उसकी इस बात को मानने से इन्कार कर दिया था। उसे अपने परिजनों की पसंद के लड़के के साथ शादी करने की बात साफ तौर पर कह दी थी। आरोपी सुनील इससे खिन्न होकर उसकी हत्या की साजिश रचने लगा था।वारदात के दिन वह पूरी तैयारी के साथ गया था। उसने आखिरी बार फिर विशाल से दूर रहने को कहा था। शीतल उसके सामने बार-बार विशाल को फोन कर रही थी। ऐसे में सुनील ने चाकू से उसकी हत्या कर दी थी। गुरुवार को रिमांड का समय पूरा होने पर पुलिस ने आरोपी सुनील को अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।