एक्सक्लूसिव न्यूज़देश विदेश

Mizoram: मिजोरम में भारी बारिश ने मचाई तबाही, पांच घर और होटल ढहे; कई लोगों के मारे जाने की आशंका

दक्षिण मिजोरम के लॉन्ग्टलाई शहर में भारी बारिश के चलते हुए भूस्खलन के कारण पांच घर और एक होटल ढहने से कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। यह घटना शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे हुई। स्थानीय प्रशासन लोगों की मदद से बचाव कार्य चला रहा है। समय से पहले पहुंचा मानसून पूर्वोत्तर राज्यों में जमकर तबाही मचा रहा है। मिजोरम में हुई भारी बारिश के चलते कई घर ढह गए हैं। कई लोगों के मारे जाने की भी आशंका है। वहीं असम में भी भारी बारिश के बात कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। शनिवार को दक्षिण मिजोरम के लॉन्ग्टलाई शहर में भारी बारिश के चलते हुए भूस्खलन के कारण पांच घर और एक होटल ढहने से कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। यह घटना शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे लॉन्ग्टलाई के बाजार वेंग और चांदमारी इलाकों के सीमावर्ती इलाके में हुई, जब भूस्खलन की चपेट में घर और होटल आ गए।अधिकारियों ने बताया कि होटल में ठहरे म्यांमार के कई लोग मलबे में फंसे हो सकते हैं। स्थानीय अधिकारी ने बताया कि लॉन्ग्टलाई जिले के सबसे बड़े नागरिक समाज संगठन यंग लाई एसोसिएशन (वाईएलए) के स्वयंसेवकों के साथ राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसआरडीएफ) और तीसरी भारतीय रिजर्व बटालियन के कर्मियों द्वारा बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button