Mika Singh: स्मृति ईरानी के साथ गाना कर चुके मीका सिंह, खूब हुआ था वायरल; जानें सिंगर के चर्चित किस्से

मीका सिंह गायकी की दुनिया में एक जाना माना नाम हैं, जो किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। कई लोगों को लगता है कि मीका सिंह हाल ही के दिनों के सिंगर हैं, बल्कि आपको बताते चलें कि मीका 25 सालों से म्यूजिक इंडस्ट्री में छाए हुए हैं। मीका सिंह सिर्फ एक गायक के रूप में ही नहीं जाने जाते हैं, बल्कि उन्हें रैपर, संगीतकार और अभिनेता के तौर पर भी पहचाना जाता है। उनके गानों को सुनने के बाद सभी दौर के युवा थिरकने लगते हैं। मीका की जिंदगी किस्सों से भरी हुई हैं। आज सिंगर अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके इस खास अवसर पर जानेंगे कुछ दिलचस्प किस्सों के बारे में, जिससे आप बहुत हद तक अनजान हैं। आइए जानते हैं।मीका सिंह का जन्म 10 जून 1977 को पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में हुआ था, उनका असली नाम अमरीक सिंह है। पॉप, पंजाबी, भांगड़ा और हिप‑हॉप जैसे सभी जॉनर में उन्होंने संगीत की दुनिया में काफी नाम कमाया है। मीका सिंह बचपन में ही अपने बड़े भाई दलेर मेहंदी के साथ जुड़े और उनसे संगीत के गुर सीखे। इसके बाद मीका ने कई पंजाबी एल्बम निकाले, जिनमें ‘समथिंग समथिंग’, ‘गबरू’ और ‘दुनाली’ आदि शामिल हैं।