उत्तराखंडएक्सक्लूसिव न्यूज़

 मेधावियों को परीक्षाओं की तैयारी के लिए है आर्थिक सहायता का इंतजार, नहीं मिला योजना का लाभ

प्रारंभिक परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों को तीन महीने बाद भी योजना का लाभ नहीं मिला है। युवाओं को राज्य लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित समूह क और ख की प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए यह धनराशि दी जाती है।प्रदेश के मेधावियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए आर्थिक सहायता का इंतजार है। प्रारंभिक परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों को तीन महीने बाद भी इसका लाभ नहीं मिला। उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक इसके लिए शासन स्तर पर बैठक होनी है। इसके बाद ही इसकी सूची जारी की जाएगी।

प्रदेश सरकार की ओर से प्रतियोगी परीक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत, राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए), संयुक्त रक्षा सेवा (सीडीएस) की प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले युवाओं को मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। युवाओं को राज्य लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित समूह क और ख की प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए यह धनराशि दी जाती है।अभ्यर्थी सचिन भट्ट के मुताबिक अप्रैल 2025 में सीडीएस लिखित परीक्षा पास करने के बाद उन्होंने आर्थिक सहायता के लिए आवेदन किया था। उच्च शिक्षा विभाग की ओर से 31 जुलाई तक इसकी सूची जारी की जानी थी, लेकिन अब तक न इसकी सूची जारी हुई, न ही विभाग की ओर से इसके लिए किए जा रहे ई मेल का जवाब दिया जा रहा है। उच्च शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक आनंद सिंह उनियाल के मुताबिक आर्थिक सहायता के संबंध में दो से तीन बैठकें हो चुकी हैं। अब तीन या चार अक्तूबर को शासन स्तर पर बैठक होनी है। इसके बाद सूची जारी कर दी जाएगी।

इन्हें मिलती है आर्थिक सहायता

देहरादून। राज्य लोक सेवा आयोग की ओर से समूह क एवं ख की प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके 100 अभ्यर्थियों को यह सहायता दी जाती है। इसके अलावा संघ लोक सेवा आयोग की ओर से समूह क एवं ख की प्रारंभिक परीक्षा एवं एनडीए, सीडीएस, ओटीए की लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले सभी अभ्यर्थियों को यह सहायता दी जाती है।योजना का लाभ केवल एक बार लिया जा सकता है। योजना पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर संचालित है। अभ्यर्थी को प्रारंभिक परीक्षा पास करने के बाद एक महीने के भीतर निर्धारित प्रारूप पर आवेदन पत्र भरकर उच्च शिक्षा निदेशालय में जमा कराना होता है।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button