‘महिला इन्फ्लुएंसर की गिरफ्तारी के वक्त कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया गया’, पुलिस का दावा

सोशल मीडिया पर अपनी टिप्पणियों के जरिए कथित तौर पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में शर्मिष्ठा पनोली नाम की पुणे की लॉ छात्रा को गिरफ्तार किया गया था। ऑपरेशन सिंदूर पर आपत्तिजनक पोस्ट के मामले में गुरुवार रात को कोलकाता पुलिस ने उसे गुरुग्राम से गिरफ्तार किया था। हालांकि, बाद में पोस्ट को हटा दिया गया था।कोलकाता पुलिस ने उन सभी आरोपों को खारिज कर दिया है कि उन्होंने सांप्रदायिक टिप्पणियों वाला वीडियो अपलोड करने के आरोप में 22 वर्षीय महिला इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर को अवैध रूप से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दावा किया कि शर्मिष्ठा पनोली की गिरफ्तारी का बचाव करते हुए कहा कि मामले की उचित जांच की गई और कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया गया।कोलकाता पुलिस ने उन सभी आरोपों को खारिज कर दिया है कि उन्होंने सांप्रदायिक टिप्पणियों वाला वीडियो अपलोड करने के आरोप में 22 वर्षीय महिला इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर को अवैध रूप से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दावा किया कि शर्मिष्ठा पनोली की गिरफ्तारी का बचाव करते हुए कहा कि मामले की उचित जांच की गई और कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया गया।