उत्तराखंडएक्सक्लूसिव न्यूज़

दीपावली से पहले उत्‍तराखंड के ऑटो बाजार को करवाचौथ का ‘बूस्टर’, बढ़ रही प्री-बुकिंग

उत्तराखंड में जीएसटी कटौती के बाद ऑटो बाजार में नवरात्र से आई तेजी करवाचौथ पर और बढ़ गई। दीपावली से पहले कारोबारियों में उत्साह है, क्योंकि दोपहिया और चौपहिया वाहनों की बिक्री में 30% तक की वृद्धि हुई है। मारुति, हुंडई, और टाटा जैसे ब्रांडों ने कीमतों में कमी की है, जिससे ग्राहकों को फायदा हो रहा है। धनतेरस और दीपावली के लिए प्री-बुकिंग भी बढ़ रही है।अंकुर अग्रवाल, जागरण देहरादून। जीएसटी में हुई कटौती के बाद नवरात्र से ऑटो मोबाइल बाजार ने जो रफ्तार पकड़ी थी, उसमें अब करवाचौथ की ”बूस्टर डोज” भी शामिल हो गई। दीपावली से पहले मिली इस ”बूस्टर डोज” से दून में कारोबारियों में चेहरे खिले हुए हैं। नए वाहन खरीदने वालों की चाह और बाजार में कंपनियों की ओर से उतारे गए वाहनों के नए-नए माडल के कारण ऑटो बाजार के लिए दीपावली का त्योहारी सीजन किसी संजीवनी से कम नहीं दिखाई दे रहा।

दुपहिया और चौपहिया वाहनों बिक्री गुजरे दो वर्षों की तुलना में 30 प्रतिशत तक बढ़ गई है। बिक्री और प्री-बुकिंग को लेकर भी बाजार में उत्साह नजर आ रहा है। नवरात्र से अब तक शहर में 1500 से अधिक कारों की बिक्री हो चुकी है और इतनी की ही प्री-बुकिंग है। अब ऑटो मोबाइल बाजार धनतेरस व दीपावली पर्व की तैयारी में जुट गया है।

पहले नवरात्र यानी 22 सितंबर से केंद्र सरकार की ओर से वाहनों के लिए निर्धारित किए गए जीएसटी के नए नियम के के बाद ऑटो मोबाइल सेक्टर में नए वाहनों की बिक्री में जबरदस्त उछाल आया है। जीएसटी की नई दरों के अनुसार चार मीटर से कम लंबाई की 1200 सीसी से कम पेट्रोल कारों व 1500 सीसी से कम की डीजल कारों पर अब केवल 18 प्रतिशत जीएसटी लग रहा है। पहले 28 प्रतिशत जीएसटी लगता था।अंकुर अग्रवाल, जागरण देहरादून। जीएसटी में हुई कटौती के बाद नवरात्र से ऑटो मोबाइल बाजार ने जो रफ्तार पकड़ी थी, उसमें अब करवाचौथ की ”बूस्टर डोज” भी शामिल हो गई। दीपावली से पहले मिली इस ”बूस्टर डोज” से दून में कारोबारियों में चेहरे खिले हुए हैं। नए वाहन खरीदने वालों की चाह और बाजार में कंपनियों की ओर से उतारे गए वाहनों के नए-नए माडल के कारण ऑटो बाजार के लिए दीपावली का त्योहारी सीजन किसी संजीवनी से कम नहीं दिखाई दे रहा।

दुपहिया और चौपहिया वाहनों बिक्री गुजरे दो वर्षों की तुलना में 30 प्रतिशत तक बढ़ गई है। बिक्री और प्री-बुकिंग को लेकर भी बाजार में उत्साह नजर आ रहा है। नवरात्र से अब तक शहर में 1500 से अधिक कारों की बिक्री हो चुकी है और इतनी की ही प्री-बुकिंग है। अब ऑटो मोबाइल बाजार धनतेरस व दीपावली पर्व की तैयारी में जुट गया है।

पहले नवरात्र यानी 22 सितंबर से केंद्र सरकार की ओर से वाहनों के लिए निर्धारित किए गए जीएसटी के नए नियम के के बाद ऑटो मोबाइल सेक्टर में नए वाहनों की बिक्री में जबरदस्त उछाल आया है। जीएसटी की नई दरों के अनुसार चार मीटर से कम लंबाई की 1200 सीसी से कम पेट्रोल कारों व 1500 सीसी से कम की डीजल कारों पर अब केवल 18 प्रतिशत जीएसटी लग रहा है। पहले 28 प्रतिशत जीएसटी लगता था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button