IND vs ENG Day1: पहले टेस्ट के शुरुआती दिन भारतीय बल्लेबाजों ने दिखाया दम, यशस्वी-गिल के शतक; स्कोर 350 के पार

भारत की ओर से दिन का खेल समाप्त होने तक कप्तान शुभमन गिल 175 गेंदों पर 16 चौकों और एक छक्के की मदद से 127 रन और उपकप्तान ऋषभ पंत 102 गेंदों पर छह चौकों और दो छक्कों की मदद से 65 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। पहले दिन इंग्लैंड के लिए बेन स्टोक्स ने दो और ब्रायडन कार्स ने एक विकेट झटका।भारत और इंग्लैंड के बीच पहले टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल समाप्त हो गया है। भारत ने स्टंप्स तक पहली पारी में तीन विकेट पर 359 रन बना लिए हैं। भारत की ओर से दिन का खेल समाप्त होने तक कप्तान शुभमन गिल 175 गेंदों पर 16 चौकों और एक छक्के की मदद से 127 रन और उपकप्तान ऋषभ पंत 102 गेंदों पर छह चौकों और दो छक्कों की मदद से 65 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। भारत के लिए यह शानदार दिन रहा और यशस्वी जायसवाल तथा गिल ने शतक जड़े, जबकि पंत अर्धशतक लगाने में सफल रहे। पहले दिन इंग्लैंड के लिए बेन स्टोक्स ने दो और ब्रायडन कार्स ने एक विकेट झटका।इसी के साथ भारत ने विदेशी दौरे पर टेस्ट मैच के पहले दिन तीसरा बड़ा स्कोर बना लिया है। इससे पहले भारत ने 2001 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सात विकेट खोकर 372 रन बनाए थे। वहीं, 2017 में श्रीलंका के खिलाफ भारत का तीन विकेट पर 399 रन का स्कोर पहले दिन बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है।