उत्तराखंडएक्सक्लूसिव न्यूज़

उत्तराखंड में भारी बारिश निचले इलाकों में जलभराव, गंगा का जलस्तर बढ़ा; हरिद्वार में अलर्ट

हरिद्वार में भारी बारिश से निचले इलाकों में जलभराव हो गया जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। भगत सिंह चौक और चंद्राचार्य चौक पर जलभराव के कारण पंपसेट से पानी निकाला गया। गंगा का जलस्तर चेतावनी स्तर को पार कर गया जिसके चलते तटवर्ती इलाकों में अलर्ट जारी किया गया। लोगों को गंगा घाटों से दूर रहने की चेतावनी दी गई।धर्मनगरी और आसपास क्षेत्रों में झमाझम वर्षा से निचले इलाकों में जलभराव से लोगों को आवागमन में परेशानी हुयी। भगत सिंह चौक रेलवे पुलिया के अलावा चंद्राचार्य चौक पर ज्यादा दिक्कत रही।

पंपसेट के जरिए यहां जलनिकासी करायी गयी। इस मार्ग के अवरुद्ध होने तक वाहनों को पुराना रानीपुर मोड़ से होकर गुजारा गया। इससे जाम की स्थिति बनी रही।

धर्मनगरी और आसपास क्षेत्रों में पिछले कुछ रोज से झमाझम वर्षा हो रही है। इससे निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो जाती है। लोगों को आवागमन में दिक्कतें होती हैं। मंगलवार को भी सुबह मूसलाधार वर्षा से भगत सिंह चौक रेलवे पुलिया के नीचे जलभराव हो गया।

हालांकि पंपसेट के जरिए जलनिकासी करा दी गयी। चंद्राचार्य चौक पर भी पंपसेट से पानी निकलवाया गया। इस स्थानों पर जलभराव के चलते रोशनाबाद, सुभाष नगर, भेल आदि क्षेत्र की ओर आने जाने वालों को टिबड़ी अंडरपास से होकर जाने को विवश होना पड़ा।इससे चंद्राचार्य चौक से पुराना रानीपुर मोड़ क्षेत्र में जाम की स्थिति बनी रही। शहर के कनखल, ज्वालापुर आदि क्षेत्र में भी कई स्थानों पर जलभराव से लोगों को परेशानी हुयी। मोतीबाजार, पुरानी सब्जी मंडी आदि क्षेत्र में वर्षा के पानी के साथ मलबा आने से लोगों को दिक्कतें पेश आयी। स्कूली बच्चों और उनके अभिभावक को भी कठिनाई हुयी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button