उत्तराखंडएक्सक्लूसिव न्यूज़

दून में गर्मी ने किया बेहाल… बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश, देखें आज कैसा रहेगा मौमस

उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है और तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है। देहरादून में पारा 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की वर्षा हो सकती है। चमोली बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की वर्षा की संभावना है। उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक चटख धूप खिल रही है और पारा चढ़ने से तपिश बढ़ गई है। शुक्रवार को प्रदेश से मानसून विदा ले चुका है, हालांकि बीते एक सप्ताह से प्रदेशभर में ही मौसम शुष्क बना हुआ है और भीषण गर्मी महसूस की जा रही है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिन प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाने और हल्की वर्षा हो सकती है।शुक्रवार को सुबह से देहरादून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में चटख धूप खिली रही। जिससे दिन में तपिश बढ़ गई और भीषण गर्मी महसूस की गई। दून का पारा इस माह पहली बार 35 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। करीब एक सप्ताह में तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो चुकी है। प्रदेश के ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से चार से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया जा रहा है।मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज चमोली, बागेश्वर व पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा व गर्जन के साथ बौछार पड़ने की आशंका है। प्रदेश के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने और पारे में वृद्धि होने के आसार हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button