उत्तराखंडएक्सक्लूसिव न्यूज़

घर में घुसे संदिग्धों ने हमला कर बच्ची को किया घायल

धनौरी। धनौरी क्षेत्र के शिवदासपुर उर्फ तेलीवाला गांव में बुधवार सुबह के समय एक घर के अंदर खेल रहे बच्चो पर दो संदिग्धों ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया। बच्ची के सिर पर गंभीर चोट आई है। चर्चा यह भी है कि आरोपी घर में चोरी करने के लिए घुसे थे। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस के अनुसार, तजमीम निवासी तेलीवाला अपनी पत्नी के साथ अपनी सुसराल गया हुआ था। अपने दो बच्चों को पास के मकान में रहे रहे अपने रिश्तेदारों के पास छोड़कर गया था। बुधवार की सुबह उसके बच्चे घर आ गए और खेलने लगे। बताया गया कि इस बीच दो अज्ञात व्यक्ति आए और घर में घुस गए। दोनों ने बच्चों को धमकाकर घर से बाहर निकाला। इस बीच बच्ची अलसिफा उनके पीछे चली गई। जिसके बाद दोनों ने बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची के घायल होने पर दोनों मौके से फरार हो गए।

बच्ची की चीख पुकार सुनकर पास के मकान में रहे परिजन भी मौके पर पहुंच गए व खून से लहूलुहान बच्ची को देखकर शोर मचाया। मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि एक घायल बच्ची का उपचार चल रहा है। मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button