उत्तराखंडएक्सक्लूसिव न्यूज़

सौतेली मां के धक्का देने से चार वर्ष के मासूम की मौत

डोईवाला में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसमें एक चार साल के बच्चे की सौतेली मां द्वारा कथित तौर पर धक्का देने से मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी सौतेली मां को गिरफ्तार कर लिया है। बच्चे की मौत 27 अक्टूबर को हुई थी, जिसके बाद पड़ोसियों ने सौतेली मां के क्रूर व्यवहार की शिकायत की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोटों की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की।चार साल के मासूम की गैर इरादतन हत्या के आरोप में पुलिस ने सौतेली मां को गिरफ्तार किया है। आरोपित को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप राणा ने बताया कि 27 अक्टूबर को बुल्लावाला में चार वर्षीय बालक विवान शौचालय में गिरकर चोटिल हो गया था। जिसे हिमालयन अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इस दौरान आस पड़ोस के लोगों ने विवान की सौतेली मां पर उसके साथ क्रूरता पूर्वक रवैया अपनाने व हमेशा उसके साथ मारपीट करने की बात बताई थी।पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोट लगने की पुष्टि होने के बाद महिला के पति राहुल कुमार की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित महिला के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार राहुल की पहली पत्नी की मृत्यु 2022 में बीमारी के चलते हो गई थी। उस समय विवान एक साल का था। उसकी देखभाल के लिए राहुल ने आंबेडकर कालोनी बड़ोवाला शिमला बाईपास रोड देहरादून निवासी प्रिया से शादी कर ली थी।

आरोप है कि शादी के बाद से ही प्रिया का विवान के प्रति व्यवहार क्रूरता पूर्वक था और वह उसे रोज मारा-पीटा करती थी। 27 अक्टूबर को शाम जब विवान स्कूल से आया तो सौतेली मां प्रिया ने उसे क्रूरता पूर्वक शौचालय में जोर से धक्का दिया। जिससे वह गिर गया और उसके सिर में चोट आई।

उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपित सौतेली मां प्रिया को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button