खूंखार कुत्तों के हमले में घायल के इलाज पर आठ लाख खर्च, मालिक पर सिर्फ 1000 रुपये का जुर्माना

देहरादून के जाखन में रॉटवीलर कुत्तों के हमले से 75 वर्षीय कौशल्या देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। ढाई महीने बाद भी उनकी हालत में सुधार नहीं है इलाज पर आठ लाख खर्च हो चुके हैं। कमजोर कानून के कारण कुत्ते का मालिक केवल जुर्माने देकर बच गया जिससे नागरिकों में डर का माहौल है। पीड़ित चाहते हैं कि खूंखार कुत्ते पालने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई हो।
देहरादून । जाखन इलाके में दो राटवीलर (कुत्तों) ने 75 वर्षीय कौशल्या देवी पर हमला किया, उसके निशान आज भी उनके शरीर और दिमाग से मिटे नहीं हैं। ढाई माह बीत जाने के बाद भी वह दर्द से कराह रही हैं, उनकी नींद और चैन छिन चुका है।उनके उपचार पर अब तक आठ लाख रुपये खर्च हो चुके हैं। यह कोई अकेली घटना नहीं है। देहरादून में पालतू खासकर खतरनाक नस्ल के कुत्तों के हमलों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है और कमजोर कानूनी प्रविधान से कुत्तों के मालिक का बाल भी बांका नहीं होता।




