उत्तराखंडएक्सक्लूसिव न्यूज़

हरिद्वार: 2 बीघा जमीन पर बनी अवैध मजार पर चला बुलडोजर, सीएम धामी के निर्देश पर प्रशासन का सख्त एक्शन

हरिद्वार में अवैध रूप से बनी मजार पर बुलडोजर एक्शन हुआ है। सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर यह एक्शन हुआ है।उत्तराखंड सरकार की अवैध धार्मिक संरचनाओं के खिलाफ जारी मुहिम के तहत हरिद्वार जिला प्रशासन ने मंगलवार को एक और बड़ी कार्रवाई की। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के पथरी रोह पुल के पास लगभग 2 बीघा सरकारी जमीन पर बनी एक अवैध मजार को प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान इलाके में भारी पुलिस बल तैनात रहा, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से बचा जा सके। पुष्कर सिंह धामी सरकार ने अवैध निर्माणों के खिलाफ एक्शन तेज कर दिया है।जानकारी के अनुसार, यह मजार सिंचाई विभाग की जमीन पर बनाई गई थी। विभाग की ओर से पहले ही इस अतिक्रमण को लेकर नोटिस जारी किए गए थे। संबंधित लोगों को निर्धारित समय सीमा में अतिक्रमण हटाने के लिए कहा गया था, लेकिन समय बीतने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button