उत्तराखंडएक्सक्लूसिव न्यूज़

हरिद्वार मनसा देवी मार्ग पर हुए हादसे में घायल महिला की मौत, एम्स में इलाज के दौरान तोड़ा दम

हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भारी भीड़ जमा होने के बाद भगदड़ मच गई थी। भगदड़ में आठ लोगों की मौत हो गई थी। घायलों का एम्स में उपचार चल रहा है। घायल एक महिला आज इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।हरिद्वार मनसा देवी मार्ग पर हुए हादसे में घायल महिला की एम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। 52 साल की गंभीर घायल महिला फूलमती को एम्स ट्रॉमा के रेड जोन में भर्ती किया गया था। शरीर पर कई चोटें आई थी।बीते रविवार को हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर मार्ग पर भगदड़ मचने से बड़ा हादसा हो गया था। भगदड़ में आठ लोगों की मौत हो गई थी। जबकि कई लोग बुरी तरह घायल हो गए थे। आसपास मंदिर की चढ़ाई कर रहे श्रद्धालुओं के बीच किसी ने करंट फैलने की अफवाह फैला दी, जिससे श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई। अफरा-तफरी में लोग एक-दूसरे पर गिर गए। चीख-पुकार के बीच कई श्रद्धालु दब गए। हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भारी भीड़ जमा होने के बाद भगदड़ मच गई थी। एम्स में कुल 15 घायल लाए गए थे, जिसमें से पांच को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। 10 अभी यहां भर्ती हैं। इनमें दो साल की एक बच्ची, 26 वर्षीय युवती की स्थिति गंभीर बनी हुई है। वहीं एक महिला का मौत हो गई।




Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button