Dehradun Flood: छह माह के बच्चे को लेकर जंगल की ओर दौड़े, सब तबाह, तीन बेटियों को साथ पकड़े पिता का छलका दर्द

आपदा का खौफनाक मंजर पीड़ितों के जहन से शायद कभी नहीं जाएगा। आपदा की वो काली रात कई परिवारों को गहरे जख्म दे गई। एक पिता अपने चार बच्चों और पूरे परिवार को बचाने के लिए दौड़ता रहा। तेज बारिश हो रही थी तभी अचानक बिजली गायब हो गई। फिर तेज आवाज आई और देखा तो चारों ओर धुंध थी। तभी छह माह के बच्चे समेत पूरा परिवार जंगल की ओर भागा और पूरी रात बाहर ही रहा। रात के तीन बजे थे, अचानक एक तेज आवाज आई। तीन मिनट के उस मंजर ने सब कुछ तबाह कर दिया।अगर पहली आवाज सुन जंगल की ओर न आते तो शायद हम भी आपदा का शिकार होते। ये मंजर विनोद और उनके परिवार ने बयां किया। छह महीने के बच्चे को लेकर पूरा परिवार बेघर हो चुका है।
प्रशासन ने प्रभावितों को प्राइमरी स्कूल में शिफ्ट किया है।छह महीने के बच्चे के अलावा भी उनकी पांच, 10 और 12 साल की बेटियां हैं। विनोद ने बताया कि परिवार में 17 लोग हैं जो सभी बेघर हो चुके है।




