उत्तराखंडएक्सक्लूसिव न्यूज़

रुड़की में महिला की सातवीं मंजिल से गिरकर मौत, पुलिस आत्महत्या के एंगल से कर रही जांच

रुड़की के सिविल लाइंस क्षेत्र में एक 60 वर्षीय महिला आभा खुराना की सातवीं मंजिल से गिरने से मौत हो गई। पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है क्योंकि महिला डिप्रेशन में थी। वह अपने पति और बेटी के साथ रहती थी जबकि बेटा विदेश में है। रात को पानी पीने के बाद वह बालकनी से गिर गई। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।कोतवाली सिविल लाइंस क्षेत्र के श्रीराम रेजीडेंसी में सातवी मंजिल से गिरकर एक महिला की मौत हो गई। पुलिस मामले को आत्महत्या का मान रही है। बताया जाता है कि महिला कुछ वर्षों से अवसाद में थी।

कोतवाली सिविल लाइंस क्षेत्र के हरिद्वार रोड पर श्रीराम रेजीडेंसी है। यहां पर साठ वर्षीय महिला आभा खुराना (60) अपने पति एवं बेटी के साथ रहती है जबकि बेटा लंबे समय से विदेश में है। सोमवार की रात को वह परिवार के साथ सोई थी।रात्रि डेढ़ बजे महिला को प्यास लगी, तभी वह उठी तो पति की आंख भी खुल गई। इसके बाद दोनों ने किचन में जाकर पानी पिया और इसके बाद सो गए। इसके बाद पति की सुबह तीन बजे आंख खुली तो उन्होंने पाया कि पत्नी पास में नहीं है। इसके बाद उन्होंने देखा तो वह महिला नीचे पड़ी हुई है।

उतरकर देखा तो वह बालकनी से नीचे गिरी हुई है। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष उपाध्याय ने बताया कि महिला का एक बेटा लंबे समय से विदेश में बसा हुआ है।

जिसकी वजह से महिला अवसाद में थी। ऐसे में प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का भी लग रहा है। इस संबंध में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों से भी इस संबंध में जानकारी ली गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button