उत्तराखंडएक्सक्लूसिव न्यूज़

भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में सीएम धामी रोड शो, बोले- ‘ बिहार की जनता को पीएम मोदी पर भरोसा’

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बिहार में भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में रोड शो किया। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पूरा भरोसा है और भाजपा गठबंधन भारी बहुमत से जीतेगा। धामी ने बिहार के विकास के लिए भाजपा सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।समान नागरिक संहिता लागू करने समेत तमाम ऐतिहासिक निर्णय लेकर देशभर में चर्चा के केंद्र में आए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भाजपा नेतृत्व विभिन्न चुनावों में भरपूर उपयोग कर रहा है। अब बिहार विधानसभा के चुनाव में भी पार्टी ने मुख्यमंत्री धामी को मोर्चे पर उतारा है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने बिहार के तीन विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में हुई सभाओं व रोड शो में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के प्रति राज्य की जनता काे पूरा भरोसा है। सभाओं में उमड़ रही भीड़ इसका उदाहरण है। उन्होंने डबल इंजन के महत्व को भी इस दौरान रेखांकित किया। साथ ही विपक्ष को निशाने पर लिया।

बिहार के चुनावी दौरे पर गए मुख्यमंत्री धामी ने वहां एक के बाद एक चुनावी सभाओं व कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की डबल इंजन सरकार ने बिहार में अभूतपूर्व विकास कार्य किए हैं। बिहार के हर जिले में विकास की गति दिखाई दे रही है। सड़कों से लेकर रेल सेवाओं तक हर क्षेत्र में तेजी से काम हो रहा है। प्रधानमंत्री ने बिहार के लिए करोड़ों की राशि स्वीकृत की है और रेल बजट में भी अभूतपूर्व वृद्धि की है।मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में गरीब कल्याण और अंत्योदय के लक्ष्य को साकार करने के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय में केवल गरीबी हटाओ के नारे दिए जाते थे, लेकिन आज वास्तव में गरीबों के उत्थान का काम हो रहा है। 30 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। देश में धार्मिक व सांस्कृतिक धरोहरों के पुनरुत्थान का कार्य निरंतर जारी है। उन्होंने उत्तराखंड में लागू की गई समान नागरिक संहिता सहित अन्य निर्णयों को भी रेखांकित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button