उत्तराखंडएक्सक्लूसिव न्यूज़

छठ महापर्व; डीजे-आतिशबाजी पर रोक, पुलिस ने भगदड़ की आशंका को देखते हुए जारी किया यातायात प्लान

छठ महापर्व पर पुलिस ने भगदड़ की आशंका को देखते हुए यातायात प्लान जारी किया है।सात जगह नई पार्किंग बनाई गई। आज से फोर्स तैनात होगी।छठ पूजा के दौरान इस बार घाटों पर डीजे नहीं बजेंगे ना ही आतिशबाजी हो सकेगी। घाटों पर भगदड़ की आशंका के चलते पुलिस ने इस बार इसपर रोक लगा दी है। इसके साथ ही यातायात प्लान जारी करते हुए घाटों पर जाने के लिए पार्किंग भी तय कर दी है।

पूजा के दौरान वाहन गलत पार्किंग में खड़ा किया तो पुलिस 1200 रुपये का चालान कर वाहन का टो करेगी। इसके लिए दो क्रेन भी तैनात की गई हैं। छठ पूजा के लिए प्रेमनगर, मालदेवता, चंद्रबनी, नेहरू कॉलोनी आदि क्षेत्रों में पूजा होगी। 27 और 28 अक्तूबर के लिए पुलिस ने यातायात प्लान जारी कर दिया गया है। सुरक्षा को देखते हुए घाटों पर अधिकारियों समेत पुलिसकर्मियों की भी ड्यूटी लगा दी गई है।छठ पूजा पर भीड़भाड़ वाले स्थानों पर भगदड़ की आशंका के चलते डीजे और आतिशबाजी पर रोक लगाई गई है। घाटों पर सुरक्षा को देखते हुए पुलिसकर्मियों के साथ ही एसडीआरएफ और जल पुलिस को तैनात किया जाएगा। छठ पूजा पर निजी वाहनों का कम प्रयोग कर पब्लिक ट्रांसपोर्ट का प्रयोग करने की अपील की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button