उत्तराखंडएक्सक्लूसिव न्यूज़

आपदा मित्र को गोली मारने का मामला, पुलिस ने हथियारों के साथ चार लोगों को किया अरेस्ट

लक्सर: हरिद्वार जिले के पथरी थाना क्षेत्र में आपदा मित्र को गोली मारने के मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस को आरोपियों के पास से देशी पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस और एक देशी तमंचा भी मिला है. पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने अपने पिता पर हुए हमले का बदला लेने के लिए यह प्लान बनाया था. लेकिन अंधेरे के कारण धोखे से उन्होंने आपदा मित्र पर फायरिंग कर दी थी.
मरा हुआ समझकर भाग गए थे आरोपी: पुलिस ने बताया कि वारदात दो अगस्त रात को करीब 11 बजे के आसपास की है. आपदा मित्र शिवम पुत्र पुष्पेंद्र निवासी शनि चौक विकास कॉलोनी जगजीतपुर थाना कनखल रात में ड्यूटी जा रहे थे. आरोप है कि तभी गांव के बाहर सुनसान रास्ते पर पर तीन से चार नकाबपोश लोगों ने उन्हें रोका. इसके बाद शिवम के साथ मारपीट की गई और जान से मारने की नीयत से पेट में गोली भी मारी थी. आरोपी, शिवम को मरा हुआ समझकर वहां से फरार हो गए थे.
पुलिस के हाथ आए दो आरोपी: पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास और गांवों में लगे करीब 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों को चेक किया. पुलिस पूछताछ में पीड़ित शिवम ने बताया कि उसकी किसी से कोई रंजिश नहीं है. पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच कर ही रही थी. तभी पुलिस को बिशनपुर कुंडी पथरी के दो लोगों नीतीश पुत्र तेलूराम और विक्की पुत्र पिन्टू राम निवासी ग्राम बिशनपुर के बारे में सूचना मिली. पुलिस ने 20 अगस्त की रात दोनों लोगों को एक देशी पिस्टल 32 बोर और एक तमंचा 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया है.

आरोपियों ने पुलिस को बताया सच: पूछताछ में नीतीश ने बताया कि उनकी गांव के ही पुरुषोत्तम नाम के व्यक्ति से जमीन को लेकर रंजिश चल रही है. पुरुषोत्तम ने जून 2025 में अपने साथियों के साथ उनके घर में घुसकर उसके माता-पिता को लाठी डंडे से पीटा था. जिससे वह आहत हुआ था. इसीलिए उसने अपने चाचा के बेटे विक्की (20), विशाल (25) और बुआ के बेटे शुभम के साथ मिलकर पुरुषोत्तम को जान से मारने की योजना बनाई.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button