उत्तराखंडएक्सक्लूसिव न्यूज़

देहरादून में जमीन की धोखाधड़ी में सैन्य अधिकारी की बेटी सहित तीन पर मुकदमा दर्ज

देहरादून में जमीन बेचने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। रोशन सिंह नेगी ने आरोप लगाया है कि वंदना शिवा और उनके बेटे ने उनसे 80 लाख रुपये लेकर जमीन किसी और के नाम कर दी। पुलिस ने वंदना शिवा समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह मामला रामगढ़ सिंघनीवाला इलाके की जमीन से जुड़ा है।जमीन बेचने का झांसा देकर 80 लाख रुपये हड़पने के आरोप में पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने सैन्य अधिकारी की बेटी सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक पटेलनगर कोतवाली चंद्रभान अधिकारी ने बताया कि नेहरूग्राम निवासी रोशन सिंह नेगी ने तहरीर दी है।

बताया कि तीन अप्रैल 2023 को डाक्टर वंदना शिवा निवासी नई दिल्ली के साथ 18 बीघा भूमि का सौदा किया था। यह जमीन रामगढ़, सिंघनीवाला इलाके में है।

रोशन सिंह नेगी के अनुसार सौदे के तहत सबसे पहले 8.5 बीघा भूमि की रजिस्ट्री 28 मार्च 2024 को तहसील विकासनगर में हो गई। इसके लिए पूरी राशि का भुगतान कर दिया गया।शेष 9.5 बीघा भूमि की रजिस्ट्री के लिए 80 लाख रुपये के एडवांस दो डिमांड ड्राफ्ट मार्च 2024 में वंदना शिवा के आफिस नवधानी रामगढ़, सिंघनीवाला में जमा कराए। रजिस्ट्री की समय सीमा 31 जुलाई 2024 तय की गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button