रैपर बादशाह और दुआ लीपा के विवादों के बीच पॉपस्टार ने की सगाई, बोलीं- ‘जीवनभर एक दोस्त की तरह.

हाल ही में रैपर बादशाह और पॉपस्टार दुआ लीपा के विवादों के बीच पॉपस्टार दुआ ने सगाई कर ली ही, जिसकी पुष्टि उन्होंने खुद की है। आइए जानते हैं। रैपर बादशाह ने कुछ दिनों पहले सिंगर दुआ लीपा पर विवादित टिप्पणी की थी, जिसके बाद वो मुश्किलों में घिर गए थे और उन्हें आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा। अब पॉपस्टार दुआ ने अपने सगाई की पुष्टि की है। जानिए उन्होंने क्या कहा। पॉपस्टार दुआ लिपा ने अभिनेता कैलम टर्नर के साथ अपनी सगाई की पुष्टि की है। गायिका ने हाल ही में ब्रिटिश वोग के साथ डिनर इंटरव्यू के दौरान यह खुशखबरी बताई। उन्होंने कहा, ‘हां, हमने सगाई कर ली है। यह बहुत शानदार है।’ गायिका ने आगे अपने मंगेतर के बारे में कहा, ‘मैं उनके प्रति जुनूनी हूं। वो बिल्कुल मेरी तरह है। यह जानना अच्छा है कि जिस व्यक्ति के साथ आप अपना बचा हुआ जीवन बिताने जा रहे हैं, वह आपको बहुत अच्छी तरह से जानता है। साथ-साथ बूढ़े होने का यह निर्णय, एक जीवन देखना और बस, मुझे नहीं पता, हमेशा के लिए सबसे अच्छे दोस्त बने रहना। यह वास्तव में एक विशेष एहसास है।’दुआ लीपा और उनके मंगेतर को पहली बार 2024 की शुरुआत में साथ देखा गया था। इसी के बाद से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और अब उन्होंने शादी कर ली है। साथ ही आपको बताते चलें कि अभी तक दोनों की तरफ से शादी को लेकर कोई अपडेट नहीं आई है।